मुरैना के छिनबरा गांव में पुलिस ने पकड़ी हथियार बनाने की अवैध फैक्ट्री

मुरैना के छिनबरा गांव में पुलिस ने पकड़ी हथियार बनाने की अवैध फैक्ट्री





मुरैना। देवगढ़ थाना पुलिस ने छिनबरा गांव में चल रही हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी। पुलिस ने फैक्ट्री में बने हुए और अध बने कट्टे बरामद किए हैं। साथ ही तीन आरोपितों को भी गिरफ्तार किया है। साथ ही फैक्ट्री से हथियार बनाने के सामग्री व कारतूस भी बरामद किए है।


जौरा एसडीओपी सुजीत भदौरिया ने बताया कि जरिए मुखबिर सूचना मिली कि छिनबरा गांव में कुछ लोग कट्टा व बंदूक बनाने की फैक्ट्री चला रहे है। सूचना पर से देवगढ़ थाने की पुलिस को सूचना दी और दो पुलिस पार्टी बनाकर फैक्ट्री पर कार्रवाई के लिए भेजा। गांव में खेत पर बनी टपरिया के पास एक व्‌यिक्त कट्टे बनाने का काम था। उसके पास दो लोग बैठे हुए थे। सभी को पुलिस को दबोच लिया। इनमें एक ने अपना नाम विजय कुमार पुत्र बालकिशन जाटव निवासी कोन्दा पहाड़पुर कुर्रा मैनपुरी था। साथ ही दूसरा शिवराज पुत्र अजमेर ंिसह परमार व रामलखन सिंह पुत्र अजमर सिंह निवासी गुर्जा देवगढ़ है। फैक्ट्री से पुलिस को 315 बोर के बने चार कट्टे, 4 कट्टे आधे बने हुए, एक बारह बोर की बंदूक मिली है। साथ ही 14 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। इसके साथ ही कट्टा बनाने की सामग्री व मशीन आदि बरामद हुई हैं। आरोपितों को गिरफ्तार कर सभी सामग्री को जप्त किया गया है और आम्र्‌स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपितों से अन्य जानकारी के लिए पूछताछ की जा रही है।